bhagat bhopal: जनवरी 2025

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

गधा हम्माली या चमकदार भविष्य

 हमें कमाने के लिए यह देखना जरूरी है कि हम कहां अपना समय निवेश या कहें अपना टाइम इन्वेस्ट कर रहे हैं ताकि हमें बाद में यह ना पता पड़े कि हमने अपना समय गलत जगह बर्बाद किया। इससे अच्छा हम कहीं और अपना समय इन्वेस्ट करते तो हमें अपने अपेक्षा और लोगों की तरह एक लांग टर्म वाले लाभदायक रिजल्ट प्राप्त होते।

 मैं यहां आपको दो आम दिनचर्या के छोटे से उदाहरण देना चाहता हूं। देखें एक बंदा जो की एक छोटी सी कंपनी में जॉब करता है और पूरे लगन से बिना इंक्रीमेंट की परवाह किए लगभग 8 साल तक उस कंपनी में निकाल देता है 8 साल बाद उसे पता पड़ता है जो बॉस है वह है लगभग मौज मस्तीखोर । उसकी नजर में केवल गधा हममाली करने वाले लोग या रात दिन यस बॉस बोलने वाले लोग ही काम कर सकते हैं ना तो उस बंदे का कोई खास इंक्रीमेंट हुआ ना उसने कुछ अपना सेव कर पाया और लास्ट में उसे जॉब को उसको छोड़ना पड़ा। दोबारा एबीसीडी से शुरू करना पड़ा।


 इसी तरह और छोटा उदाहरण है एक बंदा ड्राइवरी की जॉब के लिए एक बहुत बड़ी जगह अप्लाई करता है क्योंकि वैकेंसी मार्केट में निकली हुई थी तब उसे उस नौकरी को उसे प्राप्त करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी वह भी अचंभित था कि यह जॉब इतनी आसानी से कैसे मिल गई। लगभग एक या दो साल तक मेहनत करने के बाद मलिक ने उससे कहा कि हमारा पुराना ड्राइवर जो की अर्जेंट प्रॉपर्टी के विवाद में गांव चला गया था अब उसका प्रॉपर्टी का विवाद सुलझ गया है अब वह वापस आ गया है। तो कृपया आप कल से ना आए उस बंदे को बाद में पता पड़ा कि उसे मलिक ने टेंपरेरी उस बंद को नौकरी से अलग किया था और उसे नौकरी पर रखा था उस बंदे ने रात दिन ड्राइवर के अलावा नौकर का भी काम किया ताकि उसकी नौकरी परमानेंट रहे तो।

 यह दो छोटे से उदाहरण थे बाकी बड़े उदाहरण आप खुद अपने जीवन में प्राप्त कर सकते हैं

सिबिल स्कोर

 मुझे लगता है आज से 20 साल बाद कुछ एक जनरेशन की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि उनका सिबिल स्कोर इतना ज्यादा खराब हो जाएगा की मार्केट का जो बाजार है वह 50% कम हो जाएगा क्योंकि वह लोग कुछ फाइनेंस नहीं करा पाएंगे। प्रोडक्ट कम बिकेंगे और लोग सेकंड हैंड चीज ज्यादा खरीदेंगे।

अच्छा रहा किताबें फाइनेंस नहीं होती नहीं तो आधे से ज्यादा लोग अपने बच्चों को अनपढ़ ही काम धंधे में लगा देते हैं और लगता है आगे जाकर के जीवन की पढ़ाई भी emi लेकर बच्चों को करवाना पड़ेगी।

सोमवार, 27 जनवरी 2025

ऑटो रिक्शा के लिए कड़वा सच

 मैं यहां बहुत शॉर्ट में बताना चाहता हूं कि ऑटो वालों को लग रहा है कि ओला उबर रैपीडो इन लोगों को बिजनेस दे रही है लेकिन यह लोग auto वालों को धीरे-धीरे खत्म कर रहे हैं कितने कम से कम रेट में सवारियां छुड़वा रहे हैं । ऑटो वाले धीरे-धीरे कम होते चले जा रहे हैं उनकी गाड़ियां कंपनी खिंच रही है किस्त देने तक के पैसे नहीं है इन लोगों के पास। यह कैब कंपनियां कार वालों के लिए जमीन तैयार कर रही हैं और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

भोपाल जैसी जगह पर लोगों ने फाइनेंस में पांच-पांच लाख रुपए के ऑटो खरीद लिए हैं और यह कंपनियां बाइक से ₹2 या 4 ज्यादा में सवारियां छुड़वा रही हैं नाइट चार्ज के नाम पर ₹5 या 15 देती हैं नाइट में यह लोग एक तरफ से खाली चलते हैं स्टेशन और आईएसबीटी के लिए कैंसिलेशन तो लगभग बंद कर दिया है ना तो उन लोगों को कोई ड्राइवर के लिए कॉल सेंटर है और इन लोगों ने अपने लगभग ऑफिस भोपाल से बंद कर दिए हैं केवल कुछ लोग हैं जो गाड़ियां अटैच करते हैं वह कोई जिम्मेदारी लेने तैयार नहीं होते बेचारे ऑटो वाले हर जगह परेशान हैरान।


रविवार, 19 जनवरी 2025

खामी कहां है

 हमारे देश के परिवहन मंत्री महोदय यह समझ रहे हैं कि हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में आ गया है दारू पीकर गाड़ी चलाने पर 10000 का जुर्माना जो गरीब लोग दारू पीकर गाड़ी चला रहे थे उनकी गाड़ियां जप्त हुई हैं जितने की गाड़ी नहीं उतना जुर्माना है न्यूज़ पेपर में भी आया था पूरी की पूरी गाड़ी थाने में सड़ रही है जहां सिस्टम को सुधारना चाहिए टोल टैक्स पर वसूली हो रही है वहां सुधारा नहीं जाता। पहली बात तो नाको में और टोल टैक्स पर वसूली खत्म कर देना चाहिए। गरीब बेटी को पिता और भाई का सहारा था की गाड़ी से छोड़ देगा अब बेचारी बसों में धक्के खा रही है। मैं इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से देश की कानून व्यवस्था और परिवहन मंत्री से हाथ जोड़कर विनती करना चाहता हूं कि गरीबों का ध्यान रखा जाए। जितनी गाड़ी की कीमत है कम से कम उसका 5 परसेंट या कम जुर्माना लगाया जाए क्योंकि  कोई पीता है और भुगतता पूरा परिवार है। कभी आपने देखा है कि लाल बत्ती वाली गाड़ियों को और हूटर लगी गाड़ियों को कोई पुलिस वाला चेक करता है। जबकि उनमें ना तो नंबर होता है और ना ही ट्रैफिक नियमों किया जा रहा है । ऐसी बहुत सारी गाड़ियां भोपाल में रोड पर नियम तोड़ते हुए दिखती है जिनमें सालों से नंबर नहीं है लेकिन हूटर लगा हुआ ।है नंबर प्लेट की जगह उनका पद नाम लिखा हुआ है उनकी गाड़ी जप्त कौन करेगा।

बैंक को बताना जरूरी है कि कस्टमर भगवान होता है

 मैं अपनी तारीफ नहीं करना चाहता लेकिन मैं यह लोगो की जानकारी के लिए बताना चाहता हूं की सरकारी बैंक लोगों को कितना परेशान करती है। मेरी वाइफ अक्टूबर से लेकर आज तक बैंक में परेशान हो रही थी मेरी बच्ची के एटीएम कार्ड के लिए। फिर कल उन्होंने लिफ़पे का नंबर दिया पोस्ट ऑफिस का की कार्ड वहां रखा हुआ है । आज मैं पोस्ट ऑफिस में गया उन्होंने बोला हमने बैंक में डिलीवर कर दिया है परसों। मेरे बैंक में जाने के बाद वो महोदय बोलते हैं कि उन्होंने यहां क्यों डिलीवर किया । उन्होंने इसका जवाब लेेने के लिए मुझे दोबारा पोस्ट ऑफिस भेजना चाहा। तब मैंने उनसे बोला कि जब डिलीवर करने आए थे तो आपने रिसीव क्यों कर लिया। जब मैंने अपना दूसरा रूप दिखाया पूरे के पूरे एक साइड खड़े हो गए कार्ड देने के लिए। 1 घंटे के अंदर मेरी बेटी को कार्ड मिल गया। एक घंटा लगा क्योंकि मुझे घर से वाइफ और बेटी को लाना पड़ा

रविवार, 12 जनवरी 2025

कार की बैटरी का चार्जर घर पर कैसे बनाएं

 How to make car battery charger

मैंने यूट्यूब पर बहुत वीडियो देखे लेकिन यह वीडियो में कुछ अच्छे से डिटेल से बताया गया है आप इस वीडियो को देखकर शायद चार्जर बना लें

https://youtu.be/2auSa0FnP3I?si=lSIhjuzA27sRyYXl

इस तरीके के माध्यम से आप कंप्यूटर सप्लाई smps से चार्जर बना सकते हैं 

https://youtu.be/e6NjmsNR3fU?si=c4ntD2KrMc-iviX_

गुरुवार, 9 जनवरी 2025

लड़कियां लड़कों की बराबरी कैसे कर पाएंगी।

 यह मेरी पूरी लाइफ का एक्सपीरियंस है किसी लड़के की गाड़ी या बाइक खराब हो जाती है बेचारा परेशान होता रहता धक्का लगता रहता है लेकिन कोई भी लड़की गाड़ी रोक कर उसकी हेल्प करने को तैयार नहीं होती और यहां लड़की अच्छी खासी गाड़ी खड़ी करके भी खड़े हो जाती है लोग सोचते हैं गाड़ी खराब हो गई और हेल्प करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अब लड़कियां लड़कों की बराबरी कैसे कर पाएंगी।