बुधवार, 8 अप्रैल 2015

कहीं कुछ कमियां हैं

जैसे एमएस वर्ड में किसी बुक के यदि आपको बीच से कुछ पेज डिलीट करना हो तो ऐसा कोई आप्श्न नही है। जो भी आप्शन बताएं गये हैं वे केवल टैक्सट मेटर को डिलीट करने के बताये गये हैं।

एंड्रायड फोन में रीस्टार्ट का बटन नही दिया गया। जिससे यदि आपने मोबाइल हैंग होने पर बंद कर दिया तो दुबारा उसी बटन से आपको ही मोबाइल चालू करना पड़ेगा।

यूट्यूब ने अपनी ओर से डाउनलोड का बटन क्यो नही दिया साईट पर। ज​बकि अन्य वेबसाइट और एप्स ये सुविधा उपलब्ध् करा कर अपना फायदा करते हैं।

विंडो 32 विट में यदि 4 जीबी से ज्यादा की रेम लगी है तो पूरी रेम यूज क्यो नही की जा सकती।

लेबल: ,

गुरुवार, 3 मई 2012

तुम डाल-डाल, हम पात-पात

Protect your privacy online with anonymous surfing and browsing (Proxy Server)

प्रोक्सी सर्वर बिना झंझट और सेटिंग किये उपयोग करें
एक दिन रामू ने देखा कि उसका ब्लॉगस्पॉट वाला ब्लॉग खुल तो रहा है लेकिन कुछ इमेजेस् शो नही कर रहा। कुछ विशेष वेबसाइट्स भी नही खुल रही। तब उसने अपना ब्लॉग पूरा जॉंचा लेकिन फिर भी उसका ब्लॉग उसके कम्पयूटर पर नही खुल रहा था, उसने अपने आॅफिस के अन्य कम्प्यूटरर्स  पर भी चेक किया लेकिन वहीं समस्या, तब उसने अपने मित्र को फोन लगाया तो उसने बताया कि तुम्हारा ब्लॉग खुल रहा है रामू। लोडिंग स्पीड भी बढ़िया है। तब रामू की दिमाग की बत्ती  जली उसने सोचा कि शायद आॅफिस के आई. टी. विभाग ने जो कम्प्यूटर के हार्डवेयर और साफ्टवेयर का रखरखाव करता है उसने आईएसपी या आॅफिस के सर्वर से ब्लॉग स्पॉट तथा अन्य वेबसाईट को ब्लॉक कर दिया है। रामू ने पूरा नेट छानमारा कि कन्ही कोई हल मिल जाये लेकिन वो ले -देकर प्रॉक्सी साईट पर ही पहँुच रहा था। रामू को डर था कहीं उसका आईडी और पासवर्ड किसी के हाथ न लग जाये इसलिये वह केवल उन प्रोक्सीसाइट पर जाकर अपना ब्लॉग खोलकर   ही देखता, कोई पोस्ट नही करता। रामू ने अपने विंडो की एक विशेष फाइल भी खोलकर देख ली जहाँ ब्लॉक्ड वेबसाईट की इंट्री की जाती है गु्रप पॉलिसी द्वारा लेकिन वहाँ भी निराशा हाथ लगी। तब थकहार कर रामू ने अपने इंटरनेट ब्राउसर में प्रोक्सी सेटिंग कर किसी तरह डरते डरते एक पोस्ट पब्लिश की लेकिन अभी भी उसे लग रहा था कुछ तो होगा सॉलूशन। तब एक दिन रामू घर से हमदर्द का टॉनिक सिंकारा पीकर आॅफिस के लिये निकला, आॅफिस पहँुचकर उसने नेट पर सर्च किया तब अचानक उसके हाथ एक वेबसाइट लगी जहाँ बताया गया था कि चीनी लोग अपनी सरकार के इंटरनेट सेंसरशिप से परेशान थे और ब्लॉक वेबसाईट्स को नही खोल पा रहे थे इसलिये उन्होंने एक पोर्टेबल सपोर्टिंग इंटरनेट ब्राउसर बनाया जिसका नाम है अल्ट्रा सर्फ Ultrasurf is a product of Ultrareach Internet Corporation. Originally created to help internet users in China find security and freedom online, Ultrasurf has now become one of the world's most popular anti-censorship, pro-privacy software, with millions of people using it to bypass internet censorship and protect their online privacy. (जो मैने पढ़ा यहाँ बताया दिया)। अब करते हैं काम की बात कि कैसे आप अपनी नेट सर्फिंग की स्वतंत्रता को बरकरार रख सकते हैं भले ही कोई कितना भी अडंगा लगाये। लेकिन संभलकर, बिना रायता बगराये। इस पोस्ट को मै बहुत दिन से टाल रहा था कि कहीं मेरे आॅफिस का आईटी विभाग ये पढ़ न लें। लेकिन सच को छुपाया नही जा सकता। सच सारे बंधन तोड़कर बाहर आता ही है।
हाँ तो आपको भी यदि इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो सबसे पहले इस वेबसाइट http://ultrasurf.us/ पर जाकर अल्ट्रासर्फ डाउनलोड करें। इसे इंस्टॉल करने की जरूरत नही। करना ये है कि सबसे पहले जो आपने जो जिप फाइल डाउनलोड की है उसे अनजिप करें अब उसमें जो चित्र-1 में दिखाएँ अनुसार जो आइकॉन दिख रहा है उस पर डबल क्लिक करें अब चित्र 2 कि तरह एक विंडो खुलेगी उसे मिनीमाइज कर दें यह आपके टॉस्टबार जहाँ कम्प्यूटर टाइम शो करता है वहाँ दिखाई देने लगेगा अब जो अल्ट्रासर्फ की नेट विंडो खुली है उसे बंद कर इंटरनेट एक्सप्रोर या गूगल क्रोमपर क्लिक कर चलाईये बिना किसी रोक के नेट, खोलिये जो वेबसाइट खोलना हो। और जब भी आपको लगे कि अब इसकी जरूरत नही है तो टास्क बार में जो आइकॉन दिखाई दे रहा है उस पर डबल क्लिक करें वही मिनीमाइज की हुई विंडो दुबारा प्रकट होगी उसमें राइट कार्नर पर दिखाई दे रहे आप्शन से एक्जिट पर क्लिक करें। क्लिक करने पर एक आप्शन पूछा जायेगा कि इंटरनेट एक्सप्रोर की विंडो को बंद करना है तब अपने अनुसार चुनें।

right click and open in new window for ZOOM VIEW

right click and open in new window for ZOOM VIEW

लेबल: ,

शनिवार, 31 मार्च 2012

इन्टरनेट एक्सप्लोर में हिंदी फॉण्ट HINDI FONT PROBLEM IN I.E.8

यदि आपके इन्टरनेट एक्सप्लोर में हिंदी फॉण्ट वेबसाइट पर दिखाई दे रहे हों, लेकिन लिंक और Favorietes में हिंदी फॉण्ट न दिखाई दे रहे हो तो इस लिंक पर दिया गए टूल को इंटल कर लें  

लेबल:

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2012

कम्प्यूटर को फास्ट शटडाउन और स्टार्ट करें Slow and Delayed Shutdown Problem in Window XP

कभी कभी हमारा कम्प्यूटर स्लो रिस्टॉर्ट या शटडाउन होता है। ये तरीका जो मैने अपनाया आप भी एक अपनाकर देंखें
सबसे पहले चित्र 1 की तरह स्टार्ट में जाकर रन पर क्लिक कर msconfig टाइप करें



अब जो विंडो खुलेगी चित्र 2 के अनुसार उसमें स्टॉर्ट अप के सभी प्रोग्राम डिसेवल करें
अब स्टार्ट करके देखें

लेबल:

बुधवार, 2 नवंबर 2011

Windows Installer pops up

यदि आपको भी window xp intall करने के बाद इस तरह का मेसेज (Windows Installer pops up)शो हो तो इस वेबसाइट पर जाकर 94 नंबर की फाइल डाउनलोड कर उसे रन कर दें. और कंप्यूटर रिस्टार्ट करें. 

लेबल:

शनिवार, 23 अप्रैल 2011

एमएस वर्ड की फाइल को पासवर्ड से सुरक्षित करें (Protect Ms-Office file with password)



  आप अपनी माइक्रोसाफ्ट वर्ड की फाइल को अब अपने तक ही सीमित रख सकते है ताकि आपकी इस फाइल के माध्यम से कोई आपका प्राइवेट डाटा न चुरा सके या उसे न जान सके।
सबसे पहले अब जिस फाइल को पासवर्ड से सुरक्षित करना चाहते हैं उसे वर्ड में सेव एस करें या अगर फाइल नई है तो सेव करें अब चित्र 1 के अनुसार जनरल आॅप्शन्स पर क्लिक करें।
अब चित्र 2 के अनुसार अपना पासवर्ड तय करें ध्यान रहें जो 2 आप्शन आपके सामने है वह है पासवर्ड टू ओपन जिसका मतलब है आप यहाँ वह पासवर्ड डालें जिससे कि आप केवल फाइल खोल सकें। और जो दूसरा आप्शन है वह है पासवर्ड टू मोडिफाई जिसका मतलब है यहाँ वह पास पासवर्ड डालना है जिसके कि आप उस फाइल को एडिट कर सकें। आप चाहे तो दोनों में एक ही पासवर्ड डाल सकते हैं अन्यथा यदि आप चाहते हैं कि फाइल खोलने वाला उस में एडिट न कर सकें तो आप दोनों आप्शन्स में अलग अलग पासवर्ड डाल सकते हैं।
अब फाइल को सेव करें। और इस फाइल को बंद करें।
इस तरह यह फाइल अब बिना पासवर्ड के नही खुलेगी।
pic 2 click on zoom

लेबल: , , , ,

सोमवार, 4 अप्रैल 2011

शट-डाउन (Shut Down) और री-स्टार्ट (Re-Start) का Shortcut बनायें ।


pic 1 click for zoom
 यदि आप अपनी विंडों को 1 सेकंड में शीघ्र ही शट-डाउन या री-स्टार्ट करना चाहते हैं और इसके लिये एक शॉर्टकट बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले
अपने डेस्कटॉप के खाली स्क्रीन पर राइट क्लिक करें अब चित्र 1 के अनुसार आपके सामने जो विंडो खुलेगी उसमें न्यू पर माउस ले जाईये और शॉर्टकट पर क्लिक किजिये ।





अब आपके सामने जो विंडों खुले चित्र 2 के अनुसार उसमें ये shutdown -s -t 01 लिखिये ओर नेक्स्ट पर क्लिक किजिये


 अब चित्र 3 के अनुसार उस शॉर्टकट का नाम लिखा हुआ आयेगा शट-डाउन ।

अब फिनिश पर क्लिक करें



pic 3 click for zoom

ये होगया आपका शट-डाउन का शॉर्टकट अब जब भी आपको विंडो को शट-डाउन करना हो इस पर डबल क्लिक करें।


अब इसी तरह आप री-स्टार्ट का भी शॉर्टकप बना सकते हैं हैं बस shutdown -s -t 01 की जगह ये shutdown -r -t 01 लिखें ।




लेबल: ,

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2011

अपने कम्प्यूटर की स्क्रीन सेवर में अपने फोटो कलेक्शन को स्लाइड शो की तरह दिखाईये

यदि आप अपने फैमली फोटोस् या अपने सुंदर फोटोस् को स्क्रीम सेवर में दिखाना चाहते हैं तो सबसे पहले जिन फोटोस् को आप दिखाना चाहते हैं उन्हें किसी एक फोल्डर में कॉपी कर पेस्ट कर दें।
pic1 click for zoom
अब अपने डेस्कटॉप की खाली स्क्रीन पर राइट क्लिक कर प्रोपट्री पर क्लिक करें अब आपके सामने जो विंडो खुलेगी उसमें चित्र 1 के अनुसार सेटिंग करें
pic 2 click for zoom
अब चित्र 2 के अनुसार उस फोल्डर को ब्राउस या सलेक्ट करें जिसमें आपने फोटो पेस्ट किये थे अब ओके कर स्क्रीन सेवर का प्रीव्यू देखें। ये होगया आपके फोटोस् का स्क्रीन सेवर।

लेबल: , ,