रील में छोटी सी कहानी सुनी जिसका सार यह था कि यदि आदमी को जहर दिया जाए खाने में तो उसका इलाज तो हो सकता है। लेकिन यदि कानों में जहर घोल दिया जाए तो पीढ़ियों तक चलता है। उदाहरण उसमें बताया गया है कि जो राजा महाराजा होते थे उनके गुलाम होते थे गुलाम रानियां के कान में इतना जहर घोल देते थे की रानियां उनको अपना पूरा शरीर सौंप देती थी। प्रमुख रानिया से राजा की जो बच्चे होते थे वही राज करते थे बाकी तो बच्चे गुलामो के होते थे जिनको राजा अपना समझता था। और कई राजाओं को पता होता था वह बच्चे उनके नहीं है। राजपाठ हथियाने के लिए एक दूसरे का खून बाहते रहते थे
bhagat bhopal
my main blog मेरा मुख्य ब्लॉग
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
शुक्रवार, 27 मार्च 2026
जैसा ब्रह्मांड में प्रेषित करोगे वही तरंगे लोट कर वापस आएंगी
आज मैंने अपने गुरुजी का छोटा सा प्रवचन सुना जिसका सार यह था कि आपके पास दुख और परेशानी क्यों आती है क्योंकि यदि आप घर से कटोरा लेकर निकलोगे तो लोग समझ जाते हैं इसमें भीख डालना है और यदि आप घर से अच्छे कपड़े पहनकर ब्रीफकेस लेकर निकलोगे छोटा सा तो लोग सोचते हैं इसके पास बहुत पैसा है शायद हमें दे दे। एक उदाहरण और बताया गया थोड़ा सा भी शहद लगाकर हाथों में निकलोगे तो हो सकता है मधुमक्खी आपकी तरफ अट्रेक्ट हो और यदि आप थोड़ी सी भी गंदगी लगाकर निकलोगे तो मधुमक्खी के जगह दूसरी मक्खी भिनभिनाने लगेगी।
जैसा ब्रह्मांड में प्रेषित करोगे वही तरंगे लोट कर वापस आएंगी
गुरुवार, 20 नवंबर 2025
आखिर शरीर है आपका मर्जी है आपकी
लोगों को करना कुछ नहीं है बस थोड़ा सा अवेयर होना है कैंसर के प्रति. क्योंकि रात दिन न्यूज़पेपर में रील्स में और बड़े-बड़े जो यूट्यूब चैनल में बताया जा रहा है कि कागज के कप में पानी चाय पीने से कैंसर हो रहा है. अगर हर व्यक्ति एक छोटा सा चीनी का कप या गिलास अपने साथ रख ले बैग में और गवर्नमेंट दुकानदार को निर्देश दे दे कि उसे भी एक स्टील का बर्तन रखना पड़ेगा जिससे नाप के उनके बर्तन में चाय डाल दे तो इस चीज से बचा जा सकता है