friendship club scam in Bhopal, India
मेरे एक मित्र ने मुझे बताया कि उनका एक मित्र फ्रेंडशिप क्लब द्वारा ठगा गया। मैने तुरंत उनसे उस मित्र सेे मिलाने की इच्छा जताई। चंूकि यह व्यक्ति शादीशुदा है और अपना नाम गुप्त रखना चाहता है इसलिये मै यहाँ उसके द्वारा बताये गये घटनाक्रम को अपने शब्दों में मय दस्तावेजीसाक्ष्य से प्रस्तुत कर रहा हँू आप सभी से निवेदन है कि कृपया इसे सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर शेयर करें ताकि लोग जागरूक हो सकें-
जैसा कि उसने मुझे बताया :
मैने गत ७ जनवरी को न्यूजपेपर में आवश्यकता कॉलम में एक विज्ञानपन देखा और दिये गये नम्बर पर कॉल किया। दूसरी तरफ से श्वेता नामक लड़की ने बताया कि आप को हमारे फ्रेन्डशिप क्लब का मेम्बर बनने के लिये मात्र २००० रू हमारे एचडीएफसी के बैंक अकाउंट में जमा करना है। मेरे मित्र ने कहा कि मेरे पास तो २००० रू नही है।